BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

आबादी की जमीन को लेकर बवालः रिटायर्ड फौजी ने पिता-पुत्र को मारी गोली

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-गाजीपुर में शुक्रवार सुबह जमीन को लेकर बवाल हो गया। दोनों पक्षों में पहले मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि रिटायर्ड फौजी ने गोली चला दी। गोली लगने से पिता की मौत हो और बेटा घायल है।
गाजीपुर में दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर में शुक्रवार सुबह आबादी की जमीन को लेकर दो पक्षों में बवाल हो गया। दोनों पक्षों में पहले मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी पिस्टल से फायर झोंक दिए।
तीन राउंड फायरिंग में पिता-पुत्र को गोली लगी। इलाज के दौरान पिता ने दम तोड़ दिया। बेटे का इलाज चल रहा है। सूचना पर एसपी और एसपी सिटी समेत कई थानों का फोर्स पहुंच गई है। रिटायर्ज फौजी समेत सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। शिवपुर (सोइया) गांव में मन्नु यादव, गुड्डू यादव, जयराम यादव व अन्य लोगों के बीच आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर 2014 से मुकदमा चल रहा है। मामले में दोनों पक्षों द्वारा थाने में हुई पंचायत के बाद पुलिस के फैसले के अनुसार अपने अपने कब्जे को लेकर पिलर लगाया जाना सुनिश्चित हुआ था। मन्नू यादव अपने कब्जे को लेकर पुलिस की उपस्थिति में पिलर लगाया गया था। रात में ही गांव के रिटायर्ड फौजी जनार्दन यादव, सुभाष यादव और जयराम यादव तीनों सगे भाइयों ने पिलर को उखाड़ दिया। सुबह जब मन्नु यादव के लोगों ने पिलर उखड़ा देखा तो फिर थाने पर जाने की बात कहते हुए नाराजगी जताई। मन्नु यादव सुबह टहलकर वापस लौट रहे थे तभी जनार्दन ने हमला बोल दिया। महिलाओं ने मन्नू यादव पर पत्थर व लाठी-डंडे से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। चीख सुनकर मन्नू के घर से लोग दौड़े तो रिटायर्ड फौजी जनार्दन यादव ने लाइसेंसी पिस्टल लेकर फायरिंग शुरू कर दी। रिटायर्ड फौजी ने तीन फायर किए। इसमें एक गोली गुड्डू यादव के सीने और दूसरी गर्दन के पास लगी। तीसरी गोली गुड्डू यादव के बेटे इंद्रजीत की जांघ में लगी। गोली चलते ही अफरातफरी मच गई। आरोपी परिवार भाग खड़ा हुआ। गोली से घायल पिता-पुत्र को लेकर परिजन तुरंत अस्पताल भागे। जहां गुड्डू यादव की मौत हो गई। इंद्रजीत का इलाज जारी है।